{"_id":"617ae544a577e7378e3dced8","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6609794151","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की जेब काट दो लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की जेब काट दो लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। मंडी के लिए जा रहे गल्ला व्यापारी की जेब काटकर बदमाश ने दो लाख रुपये पार कर दिए। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि गल्ला मंडी में अनाज की खरीदारी करते हैं। गल्ला खरीद के रुपये चुकता करने थे। गुरुवार सुबह घर से दो लाख रुपये लेकर गल्ला मंडी जा रहे थे। रामलीला मैदान से ई रिक्शा पर बैठे। रिक्शे पर मंडी जाने वाली तीन महिलाएं पहले से सवार थीं। उन्होंने बताया कि रोडवेज डिपो के पास एक व्यक्ति रिक्शे पर बैठ गया। पनवाड़ी रोड पर गल्ला मंडी से पहले एक पेट्रोलपंप के पास वह व्यक्ति रिक्शे से उतर कर चला गया।
व्यापारी ने बताया कि मंडी पहुंचने के बाद जेब में हाथ डाला तो वह कटी थी। जेब में पड़े दो लाख रुपये भी गायब थे। पास में लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाला। इसमें वह व्यक्ति जेब काटते हुए दिख रहा है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।