{"_id":"617847dd16a89727b51da1f0","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp660575570","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागे प्रेमी युगल ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भागे प्रेमी युगल ने जहर खाया
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। घर से गए युवक और किशोरी ने झांसी पहुंचकर जहर खा लिया। ग्वालियर में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई है, जबकि युवक की हालत गंभीर है। इधर, किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किशोरी के पिता ने बताया कि कस्बा निवासी आरिफ ने उनकी 16 वर्षीय पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया था। सोमवार रात करीब दो बजे कस्बा निवासी आरिफ उनके घर पहुंचा। उनकी बेटी को बहला फुसला कर साथ ले गया। पिता की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं युवक व किशोरी झांसी पहुंचे, जहां बस स्टैंड के आसपास कहीं दोनों ने जहर खा लिया। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया।
मंगलवार देर शाम ग्वालियर में किशोरी ने दम तोड़ दिया, जबकि युवक की हालत गंभीर है। जानकारी होने पर किशोरी के पिता, मां व अन्य परिजन ग्वालियर के लिए निकल गए हैं।