{"_id":"6176fb54d1e62f1f9113cb44","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp660377365","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर हड़पे ढाई लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर हड़पे ढाई लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। लड़कियों का फर्जी पिता बनकर जालसाज ने पुत्रों की शादी के नाम पर महिला से ढाई लाख रुपये, सोने की अंगूठियां, कपड़े सहित अन्य सामान हड़प लिया। शादी से पहले परिवार सहित भाग गए। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।
जरिया थाने के सरीला कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके दो पुत्रों की शादी होनी है। सितंबर में राठ के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों के लिए उनके पुत्रों का रिश्ता मांगा। महिला ने बताया कि रिश्तेदार संग राठ पहुंच में गोदभराई भी कर दी। इसमें सोने की अंगूठियां, कपड़े आदि सामान दिया। 10 अक्तूबर शादी की तिथि तय हुई थी। उन्होंने शादी की पूरी तैयारियां कर लीं।
इधर, शादी से पहले लड़कियों के पिता ने गरीबी का हवाला देते हुए ईंट भट्टों के ठेकेदार से ढाई लाख रुपये पेशगी दिलाने की बात कही। उन्होंने झांसे में आकर पेशगी भी दिला दी। पीड़िता ने बताया कि बरात की तैयारियों के बीच वधू पक्ष व बिचौलिया घरों से गायब हैं। आरोप है कि बिचौलिया ने फर्जी पिता बनकर उनके माध्यम से ढाई लाख रुपये, सोने की अंगूठियां, कपड़े आदि सामान हड़प लिया।