फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

ग्रामीणों ने राजस्थानी चरवाहों को घेरा

Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
भरुआसुमेरपुर। बांदा-हमीरपुर की सीमा के नजदीक कुटी आश्रम के पास कैथी एवं आसपास के ग्रामीणों ने राजस्थान से आए तकरीबन 50 चरवाहों को 500 गायों के साथ घेर लिया। इस पर चोरी से गाय ले जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। परंतु दूसरे जनपद की सीमा का मामला होने के कारण पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद जसपुरा थाना पुलिस को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कैथी प्रधान अरिमर्दन सिंह ने बताया कि राजस्थान के कुछ चरवाहे गायों को खरीदने का कार्य कर रहे हैं। इनके पास तकरीबन 500 गाय हैं। ये शुक्रवार की सुबह बांदा जनपद की सीमा से जिले में प्रवेश करने जा रहे थे।
विज्ञापन

कैथी एवं बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के गड़रिया आदि गांव के किसानों व गोरक्षकों ने उन्हें गड़रिया मौजा की कुटी आश्रम के पास घेर लिया। चोरी से गोवंश ले जाने का आरोप लगाकर 50 चरवाहों को बंधक बना लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना से थानाध्यक्ष वीपी सिंह को अवगत कराया गया। उन्होंने घटनास्थल बांदा जनपद में होने का हवाला देकर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद जसपुरा थाना पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची जसपुरा पुलिस ने राजस्थानी चरवाहों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि वह लोग प्रतिवर्ष गाय, भेड़, बकरियां लेकर बुंदेलखंड आते हैं और इनका भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोई चोरी नहीं की है। सभी उनकी पालतू गाय हैं। कुछ गायों को उन्होंने बांदा सहित आसपास के जिलों से खरीद कर इनका कुनबा बढ़ाया है। इसके बाद पुलिस ने सभी को मुक्त कर दिया। थाना अध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि गाय चोरी की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed