{"_id":"616477928ebc3e25e11e07ba","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp657731345","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अपहृत युवक को बरामद कर ममेरे भाई को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अपहृत युवक को बरामद कर ममेरे भाई को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। थाना सिसोलर के भुलसी गांव से रविवार को अपहृत युवक को पुलिस ने परेहटा के जंगल से खोजने का दावा किया है। वहीं अपहरण करने के आरोपी ममेरे भाई को पुलिस ने दबोच लिया है। अपहरण में शामिल एक युवक भागने में सफल रहा। पुलिस तलाश में जुटी है। घटना के पीछे जमीन वापस लेने का विवाद सामने आ रहा है।
भुलसी गांव में कानपुर जनपद निवासी अमित सिंह (22) अपनी नानी रज्जन देवी के साथ रहता है। नानी ने दामाद की मौत हो जाने पर नाती अमित के नाम पांच बीघे जमीन कर दी है। इसी को लेकर उनके मामा के लड़के अमित से खुन्नस मानने लगे। कोतवाल हिमांशु मिश्रा ने बताया कि रविवार भुलसी में रह रहे कानपुर जनपद के अमित रविवार को सिसोलर आए थे। इसी दौरान रास्ते से करीब चार बजे सुमेरपुर कस्बे में रह रहे मामा के पुत्र जीतू सिंह व एक अन्य ने अमित का अपहरण कर लिया। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
बताया कि सोमवार को क्षेत्र के परेहटा गांव के जंगल में दबिश देकर अपह्त अमित को खोज लिया। जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल ने बताया कि अपहरणकर्ता आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बताया कि दादी द्वारा अमित के नाम की गई पांच बीघा जमीन का बैनामा वापस कराने के लिए अपहरण किया है। बताया कि जीतू के साथी की तलाश की जा रही है।