फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

कच्चे मकान में चल रहे क्लीनिक पर छापा

Sat, 09 Oct 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
छापामारी के दौरान बरामद दावाएं कब्जे में लेते एसीएमओ डा.केपी सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर में पोस्टमार्टम हाउस के पास कच्चे घर में चल रहे क्लीनिक पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा ने छापा मारा। यहां मरीज के ग्लूकोज की बोतल चढ़ती मिली। घर के बाहर भाजपा नेता के नाम की नेमप्लेट थी, साथ ही काटिया से बिजली जल रही थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग और पावर कारपोरेशन की टीम को बुला लिया। दोनों विभागों के अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर में पोस्टमार्टम हाउस के पास क्लीनिक संचालित होने की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा अकेले बाइक से पहुंचे। उन्होंने बताया कि कच्चे खपरैल वाले घर में छापे के दौरान अंदर सात लोग मिले। हाथ में प्लास्टर बांधे एक मरीज हीरालाल निवासी दपरौसा को ग्लूकोज की बोतल लगी थी। बताया करीब सात अन्य थे। मरीज के भाई राजू ने बताया कि वह पहली बार इलाज कराने आए हैं।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को घर के बाहर रोहित शर्मा जिला सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा नेता की एक नेमप्लेट चस्पा मिली। बताया कि कच्चे मकान में दो गत्तों में दवाएं मिली हैं। उधर, पूछताछ में रोहित ने कहा वह गत्ते का काम करते हैं। साथ ही मौजूद लोगों ने भी गत्तों का काम करने की बात कही। मौके पर पहुंचे पावर कारपोरेशन के एसडीओ हरिशचंद्र ने कहा कि इस कच्चे घर व बगल में बने स्टोर में कटिया डालकर बिजली जलाते पाया गया है। वहीं एसीएमओ डा.पीके सिंह ने दवाओं के साथ लोगों के बयान लिए हैं। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि एसीएमओ डा.पीके सिंह की तहरीर पर मेडिकल एक्ट के नियमों के उल्लंघन व छल कपट करने का मामला दर्ज किया है। उधर बिजली विभाग के एसडीओ हरीशचंद ने बताया कि जेई अशोक कुमार की तहरीर पर बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी है जाने कितने सदस्य हैं। कहा इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed