{"_id":"615def8c8ebc3e9fbb6847f7","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6567389187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से रुपयों से भरा बैग टप्पेबाज ने किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से रुपयों से भरा बैग टप्पेबाज ने किया पार
विज्ञापन
मौदहा कस्बे की दुकान में सीसीटीवी फुटेज में कैद चोरी की घटना।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मौदहा के मुख्य मार्ग स्थित सीमेंट व सरिया की एजेंसी से एक युवक ने सबकी आंखों में धूल झोंक लाखों रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। इस घटना की तहरीर प्रतिष्ठान के मैनेजर ने कोतवाली में दी है। तहरीर मिलते ही पुलिस प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे आरोपी तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
तहसील मार्ग पर बड़ौदा बैंक के समीप अखिलेश बिल्डिंग मैटेरियल की सीमेंट व सरिया का पुरानी दुकान है। जिसके मालिक अखिलेश कुमार शिवहरे हैं। बुधवार को लगभग तीन बजे दुकान का मैनेजर दीपेंद्र अपनी गद्दी पर बैठ ग्राहकों को सामान दे रहा था। तभी एक युवक आकर बैठ गया। उसी समय दीपेंद्र किसी काम से अंदर गए। तभी युवक गद्दी में रखा बैग लेकर धीरे से निकल गया। बैग में सात लाख रुपये थे। लौटने पर देखा कि रुपयों से भरा बैग गायब मिला। तो उसके पैरों केनीचे से जमीन खिसक गई।
उसने वहां मौजूद लोगों पूछताछ की, लेकिन कुछ नहीं पता चला। इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, जिसमें एक युवक प्रतिष्ठान के अंदर आते और थोड़ी देर बाद ही बैग लेकर जाते दिखाई दिया। इस पर उसने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित दीपेंद्र ने बताया कि तीन बजे के बाद उसे यह रुपये बैंक में जमा करने जाना था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।