{"_id":"615dee0c8ebc3eab6725a9ff","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6567380151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह तक बंधक बना कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह तक बंधक बना कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। बैंक में रुपये जमा करने जा रही युवती को कार सवार युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले गया। पांच माह तक बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जबरन युवती से शादी भी कर ली। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद युवती पिता के साथ कोतवाली पहुंची। जहां पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 21 मई को वह अपने भाई के साथ बैंक में दो लाख 95 हजार रुपये जमा करने जा रही थी। नगर के आंबेडकर चौराहे पर गांव के विजय कुमार दो साथियों के साथ मिले। आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसे जबरन चार पहिया वाहन में बैठा लिया और नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया।
उसे किसी अज्ञात कमरे में हाथ पैर बांध कर रखा गया। उसके पिता से फोन पर पांच लाख रुपये मंगे गए। रुपये न मिलने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
तीन चार दिन बाद आरोपी के पिता शंकरलाल व भाई शिवसिंह भी उसके पास पहुंचे। आरोप है कि 25 दिन तक कमरे में बंद रखकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घर छोड़ने के बहाने उन्हें कानपुर ले गया। छह अगस्त को उन्हें डरा धमका कर आर्य समाज मंदिर से शादी कर ली। जहां से लखनऊ फिर गुजरात के उमरगांव में रखा। 30 सितंबर को मौका पाकर वह वहां से भाग निकली। रास्ते में मिले पुलिसकर्मी से उन्होंने अपनी दास्तां बताई। पुलिसकर्मी ने उन्हें स्थानीय थाने ले जाकर पीड़िता के पिता को सूचना दी। बुधवार को पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।