फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

बहू से से दुष्कर्म का प्रयास, पुत्र को पीटा

Sun, 03 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
राठ (हमीरपुर)। पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहे पिता का विरोध करना महंगा पड़ रहा है। पिछले माह पिता ने उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं शनिवार को दोबारा विरोध करने पर बहू व बेटे को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में ससुर के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जरिया थाने के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके ससुर उन पर बुरी नीयत रखते हैं। दो सितंबर को ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे पति ने विरोध जताया। इस पर ससुर ने पति को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया था। मारपीट में उनकी पसलियों में फैक्चर हुआ जिसका इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को भी दी थी। इस मामले में लोगों ने पंचायत कर सुलह करा दी थी।
विज्ञापन

महिला का कहना है इसके बाद भी उनके ससुर की हरकतें नहीं बदलीं। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार रात ससुर ने दोबारा उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे व उनके पति को घर से निकाल दिया। पति-पत्नी ने एक साल की मासूम बेटी के साथ खेतों में रात बिताई। रविवार को थाने पहुंच कर ससुर के खिलाफ तहरीर दी। जरिया थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed