फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,arrest

हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,arrest
मौदहा। आएदिन लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक से फायर कर अपने चाचा समेत परिजनों में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। क्षेत्र के रीवन गांव निवासी चंद्रदेव त्रिपाठी ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया उनके बड़े भाई का लड़का श्रवण आएदिन गालीगलौज कर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दहशत फैलाता है।
विज्ञापन

जबकि उनके परिजन उन्हें दिमागी कमजोर बताते हैं। इस संबंध में कोतवाली में कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी श्रवण को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल ऋषिदेव ने बताया आरोपी को जेल भेजने के साथ ही शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed