{"_id":"614a1ad08ebc3eafb75659d6","slug":"crime-hamirpur-hatya-hamirpur-news-knp65359760","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने मारी गोली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के अरतरा गांव में मंगलवार रात मोबाइल के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दी। युवक को गोली लगने पर उसे सीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पड़ताल की। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
अरतरा गांव निवासी श्रीराम (30) पुत्र देवीदीन प्रजापति का मोबाइल गांव निवासी मनोज वर्मा लिए थे। मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव में दोनों का आमना-सामना होने पर श्रीराम ने अपना मोबाइल मांगा तो मनोज के मना करने पर दोनों में विवाद होने लगा। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व मनोज वर्मा उसका मोबाइल छीनकर ले गए थे। इस मामले में पीड़ित श्रीराम ने कोतवाली में शिकायती पत्र देने के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 में भी न्याय की गुहार लगाई थी। इसी विवाद पर आक्रोशित मनोज ने तमंचा निकाल श्रीराम को गोली मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। गोली चलते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
इसकी जानकारी होते ही श्रीराम के परिजन मौके पर पहुंच घायल श्रीराम को वाहन से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, सीओ रवि प्रकाश सिंह व कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल दलबल समेत गांव पहुंच घटना की जांच पड़ताल शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू की है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर है। जांच की जा रही है।