फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur,aslaha

पुलिस ने सिचौली में असलहा फैक्टरी पकड़ी

Mon, 20 Sep 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur,aslaha
मौदहा। सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने सिलौली गांव में एक असलहा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने डेढ़ दर्जन बने व अधबने अवैध असलहों के साथ बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कामयाबी पर एसपी कमलेश दीक्षित ने टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव समीप आते ही क्षेत्र में अवैध शराब व अवैध असलहों को बनाने का कारोबार तेज हो जाता है। वहीं पुलिस इन्हें पकड़ने का अभियान भी तेज कर देती है। सोमवार को सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कोतवाल पवन सिंह पटेल के साथ सुबह 5:30 बजे कस्बे के निकट सिलौली गांव में एक मकान की घेराबंदी कर छापा डाला। जिसमें अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी चलती मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से अनिल कुमार उर्फ धुन्ना निवासी गांव सिलौली व बलवंत यादव निवासी टीहर थाना बिवांर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया मौके से 12 असलहों के साथ कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। साथ ही आधा दर्जन अधबने असलहे व बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने असलहा फैक्टरी पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed