{"_id":"60f6fb878ebc3e6d25633c93","slug":"crime-frod-hamirpur-news-hamirpur-news-knp641286112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम 80 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम 80 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
हमीरपुर। नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से धोखाधड़ी कर अस्सी हजार रुपये हड़प लिए। इस पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
कुरारा थानाक्षेत्र के लखौंदा गांव निवासी विकास ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि सत्येंद्र कुमार निवासी बड़ी सराहन थाना चांदपुर, जिला फतेहपुर ने कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे अस्सी हजार रुपये की मांग की थी। बताया रिश्तेदारी में सराहन जाने पर उनकी मुलाकात सत्येंद्र से हुई थी। सजातीय होने के कारण वह विश्वास में आ गए और उन्होंने 26 दिसंबर 2019 को बैंक ऑफ बडौदा ग्राम सराहन में 15 हजार रुपये। इसके बाद एक जनवरी को 65 हजार रुपये सुरेश को दिए।
इसके बाद उसे इंटरव्यू के लिए गाजीपुर बुलाया। जहां एक कमरे में बिठाकर उनका इंटरव्यू लेने के बाद घर जाने को कहा गया। साक्षात्कार देने के एक माह बाद जब कोई काल नहीं आई। तब उन्हें धोखाधड़ी होने की आशंका हुई। उन्होंने सत्येंद्र से पैसे वापस करने को कहा। जिस पर उनके साथ गालीगलौज की। थाने में कोई कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली। न्यायालय ने सुनवाई के बाद सत्येंद्र और उनके पिता सुरेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विवेचना के निर्देश दिए।