{"_id":"612e5e9c8ebc3e679d6d0fb1","slug":"crime-frod-hamirpur-hamirpur-news-knp649232490","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल की कार्रवाई से मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल की कार्रवाई से मिला न्याय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। इसी माह ऑनलाइन ठगी के शिकार तीन लोगों के 89589 रुपये पुलिस की साइबर सेल ने वापस कराए। हालांकि इनके खातों से 92 हजार 718 रुपये ठगों ने निकाले हैं। इस मामले में एसपी कमलेश दीक्षित ने लोगों से अपील की है कि वह अपने ओटीपी पासवर्ड आदि की गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
12 अगस्त को थाना कुरारा के बेरी गांव में रह रहे मध्य प्रदेश के रीवा के थाना रताहरा के कोष्टा निवासी स्वदीप सिंह व शिल्पी सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें कहा था फर्जी कस्टमर केयर के जरिए उनके साथ ठगी की गई है। उनके खाते से तीन बार में 57 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इस मामले में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़ितों के खाते में 53,871 रुपया वापस करा दिया। वहीं शेष 7500 रुपये की धनराशि की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी तरह ऑनलाइल ठगी के शिकार जिला कारागार में वार्डर अनिल कुमार शर्मा के बैंक खाते से 16 अगस्त को फर्जी कस्टमर केयर के जरिए पेटीएम से 35 हजार 718 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में 28 हजार 218 रुपया वापस कराया है। साइबर सेल टीम प्रभारी विनेश गौतम, सिपाही यूनिश खान, विनोद कुमार विश्वकर्मा व वाहिद खान की इस कार्रवाई से पीड़ितों को न्याय मिला है। एसपी कमलेश दीक्षित ने पीड़ितों को बुलाकर उन्हें वापस कराई गई धनराशि से संबंधित कागज दिए, जिससे वह संतुष्ट नजर आए।