{"_id":"613f8ec08ebc3e866161de26","slug":"crime-fire-hamirpur-hamirpur-news-knp651871710","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने से मना करने पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलने से मना करने पर झोंका फायर
विज्ञापन
राठ। क्षेत्र के सरसैड़ा माफ गांव में रविवार रात दो पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। इसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
सरसैड़ा माफ निवासी राजू ने बताया कि रविवार रात साजन उसके घर के दरवाजे पर जुआं खेल रहा था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। आरोप लगाया कि घर में घुसे दबंगों ने उसके सिर पर लाठी मार कर घायल कर दिया। इसके बाद सोमवार सुबह दबंगों ने तमंचे से उसके दरवाजे पर फायरिंग की।
वहीं दूसरे पक्ष से साजन ने बताया कि राजू उसे गालियां दे रहा था। मना करने पर मारपीट की। बीचबचाव करने आई उसकी मां शोभारानी को भी पीट कर घायल कर दिया। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (संवाद)