{"_id":"615756918ebc3e8bb11c28df","slug":"crime-fighting-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp655732836","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मुस्करा के दामूपुरवा में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक निकालने पर दो पक्षों में हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायल आठ लोगों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं छह को हल्की चोटें आईं हैं।
विवाद में घायल रोहित यादव ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान पवन राजपूत बाइक को तेज रफ्तार से चलाकर निकला। इस पर उसने कहा छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे हैं। किसी को चोट न लग जाए कहकर रोका। इसी को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद में दोनों पक्षों के पुरुषों के साथ महिलाएं भिड़ गईं। लाठी-डंडों के साथ पत्थरबाजी भी हुई।
सीएचसी के डॉ.शिवजी गुप्ता ने बताया कि फूल सिंह, अरविंद, बद्री प्रसाद राजपूत, सुशीला, सुंदर लाल यादव, संतराम यादव, रामा, रोहित यादव को भी गंभीर चोटें आने पर सदर अस्पताल रेफर किया है। वहीं छह को मामूली चोटें आईं हैं। मुस्करा थाना प्रभारी उमापति मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।