{"_id":"6164783e8ebc3e626637ced3","slug":"crime-demand-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp65757028","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोपी पूर्व प्रधान व सचिव पर मुकदमे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोपी पूर्व प्रधान व सचिव पर मुकदमे की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के बहगांव में शौचालय निर्माण की धनराशि आवंटन मामले में जांच के दौरान अनियमितताएं मिलीं थीं। डीएम ने तत्कालीन ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ 1.39 लाख रुपये का वसूली नोटिस जारी किया था। शिकायतकर्ता ने गबन के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग डीएम से की है।
बहगांव निवासी बाबूराम ने बताया कि गांव के विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। 18 जनवरी को जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में जांच समिति गठित की। समिति ने जांच कर आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी को दी थी। इसमें तत्कालीन प्रधान चंद्रप्रकाश लोधी, दो सचिव धर्मेंद्र शिवहरे व महेश साहू को सरकारी धन के मामले में गबन का दोषी माना गया था।
27 सितंबर को तीनों के खिलाफ 1.38 लाख रुपये के वसूली नोटिस जारी हुआ था। बाबूराम ने बताया कि इतना समय बीत जाने के बाद भी इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।