{"_id":"618ab97de5393a270814d3fd","slug":"crime-accident-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6630086195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की हुई मौत
विज्ञापन
मौदहा सीएचसी में घायल महिला को भर्ती कराने लेजाते एंबुलेंस कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। पत्नी व बच्चे को ससुराल से लेकर गांव जा रहे बाइक सवार मजदूर की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। कानपुर-सागर हाईवे पर हुए हादसे में चालक डंपर लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पत्नी और पुत्र को सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
महोबा के थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव निवासी ओम प्रकाश (38) मंगलवार की सुबह थाना सुमेरपुर के भौंनिया गांव अपनी ससुराल से पत्नी सुनीता (35) व अपने पुत्र राहुल (12) को बाइक में लेकर गांव लौट रहे थे। राजमार्ग 34 पर राठ तिराहा के समीप सामने से आ रहे बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें ओम प्रकाश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मां-बेटे की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डंपर को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के भाई सीताराम ने बताया वह दो भाइयों में मृतक उनसे बड़े थे। वह अलग परिवार के साथ रहकर ईंट भट्टे में मजदूरी करते थे। उसके एक पुत्री अंजू शादी के लायक है। दो लड़के संजय (15) व राहुल (12) हैं।