{"_id":"6150a3558ebc3e334e1d27ba","slug":"crime-aag-hamirpur-hamirpur-news-knp654529795","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से आहत होकर घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट से आहत होकर घर में लगाई आग
विज्ञापन
राठ। दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इससे आहत युवक ने अपने घर में आग लगा ली। आग से गृहस्थी का सामान, कपड़े आदि जल गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बिलरख निवासी बृजलाल ने बताया उनके पड़ोसी किसान ने उनके खेत की मेड़ तोड़ दी थी। बबूल के दो हरे पेड़ भी काट लिए थे। ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे थे। बृजलाल ने बताया रविवार दोपहर वह अन्ना जानवर चराने गए थे। एक पुत्र व बहू खेतों में ऊर्द की फसल काट रहे थे। जबकि दूसरे पुत्र हरीमोहन घर पर थे। दोपहर करीब बारह बजे उक्त दबंगों ने घर पहुंच कर हरीमोहन के साथ गालीगलौज की।
विरोध करने पर लात घूसों से मारपीट कर दी। आरोपियों ने मेड़ तोड़ने की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट व धमकी से आहत होकर हरीमोहन दुखी था। उसने अपने ही मकान में आग लगा दी। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाई। बृजलाल ने बताया आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े, पंखा, कूलर आदि जल गए। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।