फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Counting of votes of both the assemblies will be held on 14-14 tables.

दोनों विधानसभाओं की मतगणना के लिए लगाई जाएंगी 14-14 टेबल

Sat, 05 Mar 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes of both the assemblies will be held on 14-14 tables.
हमीरपुर। दोनों विधान सभाओं की मतगणना के लिए 14-14 मेजें लगाई जाएंगी। प्रत्येक विधानसभा के रिटर्निंग ऑफीसर की दो-दो मेजें रहेंगी। कुल 227 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को जिलाधिकारी डा. चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मतगणना में सुपरवाइजर, सहायक, अतिरिक्त सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। बैलेट पेपर की मतगणना के लिए अलग कार्मिक रहेंगे। मतगणना के लिए 38 पार्टियों का गठन किया गया है। मतगणना का द्वितीय प्रशिक्षण नौ मार्च को कलक्ट्रेट सभागार में दो बजे किया जाना प्रस्तावित है। प्रशिक्षण में सभी संबंधित को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम की काउंटिंग प्रक्रिया एवं पोस्टल बैलट की मतगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, एडीएम न्यायिक नागेंद्र नाथ यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा, डीडीओ विकास, डिप्टी कलक्टर रविंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर। सदर विधानसभा सीट के लिए मतगणना स्थल पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। राठ विधानसभा सीट के गणना स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं।
कस्बे के नवीन गल्ला मंडी में मतगणना स्थल पर तैयारियों का अफसरों ने जायजा लिया। नीलामी चबूतरा को बाहर से टिन लगाकर पूरी तरह से कवर्ड किया गया है। अंदर टेबिलों को जाली लगाकर सुरक्षित किया गया। एजेंटों व मतगणना कर्मियों के लिए अलग-अलग रास्ते से प्रवेश देने के लिए मजबूत इंतजाम किए गए हैं। राठ विधानसभा सीट के गणना स्थल को पीडब्ल्यूडी के अभियंता अंतिम रूप देने में जुटे हैं। रविवार तक सभी तैयारियां पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed