{"_id":"5f1c6fbe8ebc3e9faf5b1abc","slug":"corona-hamirpur-news-knp5732605166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर सहित 10 और कोरोना संक्रमित, नवेली पावर प्लांट और टोल प्लाजा कर्मी भी संक्रमित, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 209","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर सहित 10 और कोरोना संक्रमित, नवेली पावर प्लांट और टोल प्लाजा कर्मी भी संक्रमित, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 209
विज्ञापन
कुरारा कस्बे के कंटेनमेंट जोन में लगी बैरिकेडिंग।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में शनिवार को 10 और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें कुरारा स्थित इंडियन बैंक के मैनेजर सहित तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सुमेरपुर में एक बैंक कर्मी सहित दो व मौदहा में एक व्यापारी सहित दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं नवेली पावर प्लांट का एक कर्मी, कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य टीम ने संक्रमितों के घर व मोहल्ले को सैनिटाइज किया है। संक्रमितों को मेडिकल कालेज बांदा भेजा गया है। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 209 हो गई है। जिसमें 135 निगेटिव हो चुके हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित इंडियन बैंक मैनेजर व मंडी समिति के पीछे रहने वाला युवक पॉजिटिव आया है। भौली गांव में एक युवती संक्रमित मिली है। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार उपरौस इमामचौक निवासी एक युवक व नेशनल मार्ग निवासी एक व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम ने संक्रमितों के मोहल्ले को सैनिटाइज किया है। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया कानपुर के लहुरीमऊ गांव स्थित नवेली पावर प्लांट का एक कर्मचारी व नेशनल हाईवे के अलियापुर टोल प्लाजा के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव हैं। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गार्ड के मोहल्ले का एक युवक भी पॉजिटिव है।
कंटेनमेंट जोन में सख्ती की मांग
हमीरपुर। कंटेनमेंट जोन क्षेत्र के लोगों ने डीएम से शिकायत की है कि पालिका ने मोहल्ले में बैरियर लगाएं हैं, मगर पुलिस व पालिका का एक भी कर्मचारी नहीं बैठ रहा है। जिससे कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही जारी है। संक्रमितों के क्षेत्र में सख्ती न होने से दुकानें खुली रहती हैं। लोगों ने कंटेनमेंट जोन में एक-एक सिपाही बैठाए जाने की मांग की है। जिससे लोग बाहर घूमने न जा सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से सैंपल लिए जाने की मांग की है। संवाद

कुरारा कस्बे के बैंक परिसर को सेनिटाइज करता कर्मी।- फोटो : HAMIRPUR