फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

संक्रमण से बचाव को बंदियों को दिया जाएगा काढ़ा, तुलसी, कालीमिर्च, सोंठ, मुनक्का से तैयार किया जाएगा काढ़ा

Wed, 29 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona
डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को चेक देते लोकतंत्र सेनानी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गरम चाय व काढ़ा को मुफीद बताया गया है। इसलिए कारागार में निरुद्घ बंदियों को अब दिन में एक बार तुलसी, कालीमिर्च, सोंठ का काढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कारागार में इस समय करीब सात सौ बंदी निरुद्घ हैं।
जबकि 95 बंदियों को पैरोल पर रिहा किया जा चुका है। कोरोना के कहर से बचाव के लिए पूरे कारागार परिसर को अब तक कई बार सैनिटाइज किया जा चुका है। वहीं बंदी मॉस्क बनाकर खुद इस्तेमाल कर रहे हैं, साथ ही अन्य लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

बंदियों की सेहत व महामारी से बचाव के लिए प्रदेेश के उप महानिरीक्षक कारागार वीपी त्रिपाठी के आदेश पर अब बंदियों एक माह से सुबह की चाय के अतिरिक्त दोपहर में भी एक अतिरिक्त चाय दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया अब आयुष मंत्रालय के परामर्श अनुसार परंपरागत काढ़े से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है।
लोकतंत्र सेनानियों ने राहत कोष में 4.10 लाख दिए
हमीरपुर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में कोरोना महामारी से निपटने व पीड़ितों की सहायता के लिए चार लाख दस हजार रुपये की धनराशि दान की है। जिले में लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के 82 सदस्य हैं। जिसमें प्रत्येक सदस्य ने पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि दान की है। जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने देश सेवा का यह एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिषद के सदस्य शिवपाल प्रजापति ने एक लाख रुपये की सहायता व्यक्तिगत रूप से इसके पहले ही मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर चुके हैं। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल, महामंत्री सरस्वती शरण, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, सलाहउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed