फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

लॉकडाउन के उल्लंघन पर 102 लोगों पर रिपोर्ट, पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं मान रहे लोग

Sat, 04 Apr 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
corona
सुमेरपुर कस्बे के पुराने स्टेट बैंक के पास लॉकडाउन के बाद भी बैठे लोग। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किए जाने को लेकर अब पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। गश्त के दौरान लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। जो लोग नहीं मान रहे हैं उन पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। शनिवार दोपहर तीन बजे तक जिले भर के थानों में 102 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई जमात के बाद कई जमातियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद जिले में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। एलआईयू की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दो जमातियों व उनके पूरे परिवारों के लोगों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

उधर लॉकडाउन का लोग अभी भी सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते देखे जा सकते हैं। हालांकि लॉकडाउन का सख्ती से पालन किए जाने को लेकर पुलिस गश्त लगातार जारी है। पुलिस वाहनों से लगातार इसका प्रसार-प्रचार भी किया जा रहा है। उसके बावजूद लोग मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने बताया शनिवार दोपहर तीन बजे तक जिले भर के सभी थानों में 102 लोगों पर 20 अलग-अलग मुकदमे विभिन्न थानों पर दर्ज किए गए हैं। अगर इसके बाद भी लोग बाज नहीं आए तो सख्ती और बढ़ाई जाएगी। मगर लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में कराया जाएगा।
चौराहों पर एकत्र होने पर होगी कार्रवाई
भरुआसुमेरपुर। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया लॉकडाउन की आधी अवधि गुजर गई है। अब महज बचे 10 दिन बचे हैं जो बेहद महत्वपूर्ण हैं। कस्बे के प्रमुख चौराहों में लोग अभी भी सुबह व शाम एकत्र हो रहे हैं। इन लोगों की गोपनीय तौर पर सूची तैयार कराने के साथ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं एसबीआई में शनिवार को भीड़ रही, लोग लॉकडाउन का पालन नहीं करते दिखे।

नहीं हो पा रहा लॉकडाउन का पालन
भरुआसुमेरपुर। इंगोहटा गांव में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। गांव के राकेश गुप्ता, ज्ञानेश दीक्षित, जय किशोर दीक्षित, मोहन लाल साहू आदि ने नलकूप की मोटर बदलाने की मांग की है। कहा कि हैंडपंपों से पानी भरने से लॉकडाउन का पालन नहीं हो पा रहा है।

शहर में पुलिस जीप से लाउडस्पीकर से एनाउंस करते एसआई वीरेंद्र त्रिपाठी।

शहर में पुलिस जीप से लाउडस्पीकर से एनाउंस करते एसआई वीरेंद्र त्रिपाठी।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed