फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

जिले की सीमा पर बसे गांवों में मिले कोरोना संक्रमित, यमुना पुल के बैरियर पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सीओ ने दी हिदायत

Sat, 04 Apr 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
corona
हाईवे पर यमुना पुल बैरियर पर वाहन चेकिंग करते सीओ। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले की सीमा पर बसे पड़ोसी जनपद कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र के बरीपाल गांव में कोरोना संक्रमित मिलने पर शहरवासियों की नींद उड़ी है। इसी को देखते यमुना पुल पर लगाए गए बैरियर वा पुलिस की हलचल तेज है। अब पैदल यात्रियों के आवागमन पर भी रोक लगी है।
विज्ञापन

गौरतलब हो बरीपाल, लहुरीमऊ, बांध व इसी क्षेत्र के अन्य गांवों के लोग रोजाना हजारों लीटर दूध, खोया, पनीर लाते है। वही बरीपाल मंडी से गुड़ व चावल भी शहर के व्यापारी यहां लाकर बेंचते है। शहर की सीमा के उस पार लहुरीमऊ गांव के कुछ मुस्लिम तब्दीली जमात में शामिल होने गए थे। इन लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आनी है।
विज्ञापन

वहीं इसी से लगे बरीपाल में कोरोना के मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद शहर की सीमा पर पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है। सीओ सिटी अनुराग सिंह ने शनिवार सुबह हाईवे स्थित यमुना पुल पर लगे बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरियर पर लगे पुलिस कर्मियों को चेताया अब कानपुर के ओर से शहर आने वाले किसी व्यक्ति को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से निकलने वाले वाहनों को चेक करने के बाद ही जाने दिया जा रहा है। इधर कोरोना का मरीज मिलने के बाद शहर के लोग आने वाली खाद्य वस्तुओं के इस्तेमाल करने से परहेज करने लगे हैं।

पावर प्लांट में बाहरी प्रांतों के हजारों लोग
पड़ोसी जिले कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के लहुरीमऊ गांव में नेवेली पावर प्लांट का निर्माण चल रहा है। जिसमें बिहार, झारखंड, दिल्ली व अन्य प्रांतों के हजारों मजदूर, कर्मचारी कार्य कर रहे है। हालांकि लॉकडाउन के चलते इनदिनों प्लांट में कार्य बंद चल रहा है। मगर लहुरीमऊ, बरीपाल समेत एक दर्जन गांवों में हजारों की संख्या में मजदूर किराए के मकान पर ठहरे हैं। जबकि काफी संख्या में अपने घरों को लौट गए हैं। फिलहाल प्लांट के कर्मचारियों को लेकर भी लोगों में डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed