{"_id":"5e88adbe8ebc3e773f30b4cb","slug":"corona-hamirpur-news-knp553727771","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात से लौटे दोनों लोगों की रिपोर्ट के इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात से लौटे दोनों लोगों की रिपोर्ट के इंतजार
विज्ञापन
हर में दवा का छिड़काव करते पालिका कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। तब्लीगी जमात से लौटे दोनों लोगों की जांच रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। सीएमओ आरके सचान ने बताया तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले कादिर अहमद व अनवार समेत पूरे परिवार के गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किया था।
उधर देर रात टीम ने कादिर अहमद व अनवार को छानी गांव की सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। बताया संदिग्ध पाए जाने पर दोनों जमातियों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। इसके साथ ही परिवार के 16 सदस्यों को घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है।
अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद के नेतृत्व में कर्मियों ने सुभाष बाजार व किंग रोड सहित कस्बे की गलियों में दवा का छिड़काव कराया है। उधर डीपीआरओ ने बताया जिले की 85 ग्राम पंचायतों में 1149 लोगों को शेल्टर होम में रखा गया है।
विज्ञापन
निगरानी के लिए ड्यूटी लगी
मौदहा। क्षेत्र के सुंदरलाल शिवहरे डिग्री कालेज में बने शेल्टर होम में 112 व विकासखंड के गांवों के स्कूलों में संचालित 27 शेल्टर होम में 454 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सभी लोगों की अब विधिवत निगरानी के लिए पुलिस सहित स्कूल के अध्यापकों, लेखपालों, सचिव व ग्राम प्रधान की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं बाहर से आने वालों को चिह्नित करने का काम भी जारी है। संवाद