{"_id":"5e876b068ebc3e6fe90996c2","slug":"corona-hamirpur-news-knp553595559","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संदिग्ध भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संदिग्ध भर्ती
विज्ञापन
हमीरपुर। दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात में शामिल होकर 13 मार्च को लौटे दो जमातियों को छानी स्थित सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं, जिले के 84 शेल्टर होम में 638 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले कुछ लोगों के आने की सूचना मिलने पर गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, सीओ अनुराग सिंह, सीएमओ आरके सचान, डॉ.संदीप कुमार गुरुवार को शहर के ग्वालटोली व सुभाष बाजार मोहल्ले पहुंचे। जमातियों में अनवार और कादिर अहमद के घर जाकर इनके परिवारों के नौ-नौ सदस्यों क्वारंटीन किया गया। सीएमओ डॉ.आरके सचान ने बताया कि दोनों जमाती व उनका परिवार स्वस्थ्य है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से जमाती अनवार व कादिर को देर रात छानी सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में 14 दिन के लिए भर्ती कराया गया है। इनके घरों में क्वारंटीन किया गया है। इनकी निगरानी भी की जाएगी।
वहीं, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि जिले में 84 ग्राम पंचायतों में 638 लोगों को शेल्टर होम में रखा गया है। किसी को नोटिस नहीं दी गई है।