फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   congress workers protest against water cricess in maudaha

पेयजल संकट पर कांग्रेसियों का अनशन जारी

Sat, 19 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
congress workers protest against water cricess in maudaha
मौदहा में दूसरे दिन भी अनशन पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

पेयजल संकट को लेकर कस्बे में जलसंस्थान परिसर में शुक्रवार को भी कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन जारी रहा। वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह किसान ने कार्यकर्ताओं का साहस बढ़ाया। मंडल के जल संस्थान एमडी के सचिव और जलनिगम बांदा के सहायक अभियंता ने उनकी समस्याएं सुनी।

विज्ञापन

अनशन के दूसरे दिन राजू, प्रदेश सचिव मोहम्मद जाकिर, डा.शाहिद, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, डा.आफताब के अलावा राजकुमार गांधी, देवकुमार, मसूद अहमद, जाहगीर, माया निषाद, रामबाबू दीक्षित, कल्ली, लक्ष्मी, पुनिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राठ निवासी प्रीतम सिंह किसान ने नेताओं के संघर्ष की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


वहीं जल संस्थान मंडल कार्यालय के सचिव रतन लाल ने अनशनकारियों की समस्याएं सुनीं और ज्ञापन लिया। उन्होंने माना कि लगातार बढ़ती हुई आबादी के साथ पेयजल के स्रोतों की कमी हो रही है। बताया कि कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए नए नलकूप लगाने व सिचौली पुरवा महोबा मार्ग में स्थित दस वर्ष पूर्व बनाई गई पानी की टंकी अभी तक जलनिगम ने तैयार कर जल संस्थान को नहीं सौंपी है। वहीं बांदा जल निगम यांत्रिक शाखा के सहायक अभियंता ने बताया कि फिलहाल उनके विभाग को उनके पास मात्र एक नलकूप इंगोहटा मार्ग में रिबोर के लिए दिया गया है। अन्य नलकूपों की जहां-जहां आवश्यकता है वहां के लिए प्रस्ताव बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed