फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cold wave and melting left shivering, bonfire also ineffective

कोहरा व ठंड से नहीं मिल सकी राहत

Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cold wave and melting left shivering, bonfire also ineffective
शहर के स्टेडियम में कोविड मेगा कैंप में टीका लगवाने आई ठंड में सिकुड़ती वृद्ध महिलाएं। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शीत लहर व गलन से रविवार को जनपदवासी बेहाल रहे। दो डिग्री तक गिरे तापमान से सभी की कंपकंपी छूट गई। घरों में हीटर और अलाव भी ठंड दूर नहीं कर सके। सड़कों व दुकानों पर सन्नाटा सा रहा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान खिसक कर दो डिग्री सेल्सियस रहने से गलन के बीच लोगों का दिन गुजरा। दोपहर एक बजे कोहरा छटने कुछ राहत मिली। शाम होते ही एक बार फिर सर्द हवा और गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. एसपी सोनकर ने बताया कि दो दिनों से मौसम में गिरावट आई है। इस सप्ताह आसमान साफ रहने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं है। कहा कि शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं तीन से चार किमी की औसत गति से हवाएं चलने का अनुमान है। कुरारा संवाद के अनुसार जखेला कुरारा मार्ग पर ठंड से परेशान बाइक सवारों को आग जलाने के लिए कुछ नहीं मिला तो अपना अंगौछा में ही जला कर ठंड से बचाव करते नजर आए। कस्बे में दूध का व्यापार करने वाले दूधिया रघुवीर व मंगल ने बताया कि भीषण शीत लहर में बाइक चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जूती कारीगर की ठंड से हुई मौत
भरुआसुमेरपुर। कस्बे की इमिलिया बाड़ा मोहल्ले में ठंड की चपेट में आकर नागरा जूती के कारीगर ने दम तोड़ दिया।
इमिलिया बाड़ा मुहाल निवासी हरीशचंद्र वर्मा (45) नागरा जूती बनाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को सुबह यह घर पर ही ठंड की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन इसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पत्नी राजाबाई ने बताया कि वह स्वॉस के मरीज थे। शीतलहर में उन्हें ठंड बर्दास्त नहीं हुई। शायद उसी के चपेट में आकर हमें छोड़कर चले गए। उधर डॉ. तरुणपाल ने बताया कि हरिश्चंद्र कि अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने को कहा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया और शव घर ले गए। (संवाद)

शहर में ठंड से सिकुड़ते राहगीर।

शहर में ठंड से सिकुड़ते राहगीर।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed