फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Class IV worker clashed with Lekhpal, FIR registered

होर्डिग्स हटवाते लेखपाल से भिड़ा चतुर्थश्रेणी कर्मी

Mon, 10 Jan 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Class IV worker clashed with Lekhpal, FIR registered
सरीला (हमीरपुर)। अतरौली में होर्डिंग्स हटवा रहे लेखपाल से प्राथमिक स्कूल के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने गाली गलौज कर दी। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम आचार संहिता लागू होने के बाद क्षेत्र के अतरौली गांव में तैनात लेखपाल ओम प्रकाश होर्डिंग बैनर हटवाने लगे। उसी समय गांव निवासी प्रेमशंकर आ गया और लेखपाल से गाली गलौज करने लगा। लेखपाल ने बताया कि प्रेमशंकर क्षेत्र के बौखर गांव के प्राथमिक स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात है। उनके पिता सुखदेव अध्यापक थे। उनकी मौत के सुखदेव की अनुकंपा नियुक्ति हुई है। उनकी मां को पेंशन मिलती है। वह अपनी मां का आय प्रमाणपत्र कम आय का बनवाना चाहता था। जबकि उन्होंने जितनी आय बन सकती है उसी आधार पर बनाया तो नाराज चल रहा था। एसडीएम खालिद अंजुम ने बताया कि लेखपाल के साथ अभद्रता करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed