फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,rasan card,hamirpur news

अब राशन के साथ मिलेगा मुफ्त बैग

Tue, 20 Jul 2021 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
civic,rasan card,hamirpur news
हमीरपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब राशन कार्डधारकों को बैग भी निशुल्क मिलेगा। अब कार्ड धारकों को घर से राशन लेने के लिए बोरी अथवा बैग लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राशन वितरण में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बैग का भी वितरण कराया जाएगा। इसके लिए अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के दौरान शासन की ओर से राशन कार्डधारकों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब शासन ने नया आदेश जारी किया है। इसके तहत राशन लेने के लिए आने वाले लोगों को घर से बोरी अथवा बैग लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई योजना के तहत कार्डधारकों को राशन वितरण के दौरान बैग भी उपलब्ध कराए जाएंगे। राशन वितरण में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन बैगों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक राशन की दुकान पर विधायक, सांसद, प्रभारी मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी, रामजतन यादव ने बताया कार्डधारकों को राशन लेने के लिए सरकारी दुकान पर सरकार की अेार से बैग वितरण की व्यवस्था की गई है। बताया बुधवार को शाहजहांपुर में बैग लांच किया जाएगा। अगले माह अगस्त से कार्ड धारकों को बैग वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पहल
शासन ने बैग वितरण की पहल कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए की है। शासन का मानना है कि राशन लेने के लिए आने वाले लोग अपने घर से बोरी या बैग लाते हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इसके चलते शासन ने राशन के साथ बैग वितरण का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed