{"_id":"610c22568ebc3ec1fd24088c","slug":"civic-rasan-card-hamirpur-hamirpur-news-knp6445154185","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्सव के रूप में मनाया गया अन्न महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्सव के रूप में मनाया गया अन्न महोत्सव
विज्ञापन
शहर में राशन की दुकान में लोगों को राशन वितरित कराते भाजपाई।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में अन्न महोत्सव का आयोजन राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में मुख्य अतिथि सदर विधायक युवराज सिंह की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर सबको राशन सबको पोषण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
जिले के 489 उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव कार्यक्रम हुआ। कोटेदारों ने दुकानों को फूल व गुब्बारों से सजाया। दुकानों में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया 51375 राशनकार्ड धारकों के 211215 यूनिटों को अनाज दिया गया है। शहर के महाविद्यालय में सदर विधायक युवराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने वाटर प्रूफ बैग में लाभार्थियों को अनाज दिलाया। विधायक ने कहा जब देशवासी महामारी से संघर्ष कर रहे थे।
तब लॉकडाउन के समय में लोगों की खाद्य सुरक्षा की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री ने गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन उपलब्ध कराने का कार्य किया है। कहा जिले में कुल 939290 यूनिट को योजना का लाभ मिल रहा है। लखनलाल सांस्कृतिक दल के गीत सबको राशन सबको पोषण, धन्यवाद मोदी ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसपी कमलेश दीक्षित, डीडीओ विकास आदि अधिकारी रहे। उधर कांशीराम कालोनी स्थित राशन की दुकान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला निषाद, गीता निषाद व रोहित कुमार शर्मा ने राशन का वितरण कराया।
विज्ञापन
त्योहार के रूप में मना अन्न महोत्सव
मौदहा। कस्बे में त्योहार के रूप में कोटेदारों ने अन्न महोत्सव मनाया। कोटेदार शांति देवी के यहां नोडल अधिकारी अली मंजूर रहे। वहीं कोटेदार नरेंद्र कुमार वर्मा के यहां सभासद शिव कुमार सोनी व नोडल अधिकारी अब्दुल साजिद रहे। क्षेत्र के सिजवाही गांव में भाजपा के जितेंद्र पाल, एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओरवि प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
गरीबों को बांट अनाज
भरुआसुमेरपुर। गरीबों को अनाज का वितरण भाजपा नेताओं की अगुवाई में हुआ। इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की विकास पुस्तिका भी गरीबों को मुहैया कराई गई। कुंडौरा में पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद ने गरीबों को अनाज वितरित कराया। इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गणेश यादव मौजूद रहे। कस्बे के क्रय विक्रय केंद्र पर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल ने अनाज वितरित किया। यहां भाजपा नेता नवल किशोर शुक्ला, मिथिलेश द्विवेदी, विपणन निरीक्षक सुनील कुमार, क्रय विक्रय केंद्र के प्रभारी शुभम त्रिपाठी मौजूद रहे।
गरीबों के लिए वरदान है अन्न योजना
राठ। कुर्रा गांव में विधायक मनीषा अनुरागी व मुख्य विकास अधिकारी कमलेश वैश्य ने अनाज वितरित कराया। विधायक ने कहा कोरोना काल में काम-धंधा बंद होने से गरीब वर्ग भुखमरी की कगार पर पहुंच जाते हैं। जिन्हें राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह योजना चलाई है। इस योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति यूनिट राशन दिया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम अशोक यादव, सीओ अखिलेश राजन, पूर्ति निरीक्षक गौरव राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, ग्राम प्रधान चंद्रप्रभा गोस्वामी, कोटेदार किरन गिरी गोस्वामी, सुंदर मुखिया, अमर सिंह बाबा, सुरेश गोस्वामी आदि रहे।

महिला महाविद्यालय सभागार में महिला को राशन वितरित कराते विधायक युवराज सिंह व डीएम।- फोटो : HAMIRPUR

राठ के कुर्रा गांव में राशन वितरित करातीं विधायक मनीषा अनुरागी- फोटो : HAMIRPUR