फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,manrega,hamirpur news,sachiv

केंद्रीय टीम ने मनरेगा कार्यों को देखा

Thu, 28 Jan 2021 05:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
civic,manrega,hamirpur news,sachiv
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती केंद्रीय सचिव नीता केजरीवाल। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव नीता केजरीवाल की अध्यक्षता में मनरेगा के तहत कराए गए विभिन्न कार्यों को कलक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम देखा गया। मनरेगा के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। संयुक्त सचिव ने इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कार्यालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में टीम ने मनरेगा के तहत कराए गए भूजल संरक्षण में चेकडैम निर्माण, सफाई एवं मरम्मत, नाला विकास, तालाबों का जीर्णोद्धार, कृषि विभाग, पौधरोपण, मनरेगा पार्क निर्माण, उद्यानीकरण, किचन गार्डेन/पोषण वाटिका निर्माण, वन विभाग, ग्रामीण स्थापना व अन्य कार्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा। टीम ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद अधिकारियों ने कुछेछा स्थित इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव नीता केजरीवाल ने संस्थान में बैंक सखी का प्रशिक्षण ले रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से प्रशिक्षण के बारे में पूछताछ की। अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने समूह की महिलाओं को बकरी पालन, डेयरी, पोल्ट्री फॉर्म के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण विकास मंत्रालय के उपसचिव एचआर मीणा, अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार, जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, एलडीएम आरवीएस राजपूत, पीडी चित्रसेन सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed