फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,panchyat

जिले के 23 पंचायत भवनों का होगा पुनर्निर्माण

Tue, 21 Sep 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,panchyat
हमीरपुर। जिले में ग्राम पंचायतों के जर्जर पंचायत भवनों की दशा सुधारने के लिए पंचायती राज विभाग मनरेगा व राज्य वित्त से पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य करा रहा है। जनपद के 330 पंचायत भवनों में ज्यादातर भवन जर्जर हालत में हैं। इनमें से कई निष्प्रयोज्य भी घोषित कर दिए गए हैं। अब इनके पुनर्निर्माण व मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य वित्त से जर्जर भवनों का व मरम्मत कार्य मनरेगा के तहत कराए जा रहे हैं। 23 सचिवालय जीर्णशीर्ण हालत में वर्षों से पड़े हैं। शासन से मिले निर्देश के बाद विभाग ने इनका पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। पंचायत चुनाव के बाद अब इन ग्राम पंचायतों का भी हाल बदलने वाला है। हालांकि इन सभी ग्राम पंचायतों में अधिकांश में ग्राम पंचायत भवन या सचिवालय बने हैं। जहां पर पंचायत संबंधी गतिविधियां संचालित होती रहती हैं। लेकिन इनमें से कई भवन फिलहाल बंद हो गए या निष्प्रयोज्य हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामसभा निधि व मनरेगा से होगा कार्य
ग्राम पंचायत भवन के पुनर्निर्माण का कार्य ग्राम सभा निधि एवं मनरेगा से कराए जाने की योजना बनाई गई है। जिसमें राज्यवित्त से एक भवन के पुनर्निर्माण में लागत 17 लाख 86 हजार रुपये निर्धारित है। वहीं मनरेगा से मरम्मत कार्य में 20 लाख 56 हजार की लागत तय की गई है। जिसमें 23 ग्राम पंचायत भवनों पर लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन में हो रहा मरम्मत कार्य
विकासख़ंड सुमेरपुर के सिमनौड़ी प्रधान विजय ने बताया पंचायत भवन की एक बीम चटकी हुई थी। जिसमें नीचे से कालम दिया जा रहा है। वहीं फर्श में टाइल्स आदि का कार्य कराया जा रहा है। दरवाजे-खिड़की व रंगाई-पुताई का भी कार्य कराया जाना है। ये सभी कार्य मनरेगा के तहत कराए जा रहे हैं।

जिले के 23 पंचायत भवनों का पुनर्निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। कहा जिनमें करीब साढ़े चार करोड़ खर्च होंगे। पुनर्निर्माण राज्य वित्त से व मनरेगा से मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। 307 पंचायत भवन कंपलीट हैं। जिनमें ग्राम पंचायत का कार्य हो रहा हैं। - राजेंद्र प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed