{"_id":"63b8618b2120d4583e1a171c","slug":"civic-hamirpur-news-knp7374256124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चौपाल में ग्रामीणों ने बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चौपाल में ग्रामीणों ने बताई समस्याएं
विज्ञापन
बदनपुर गांव में आयोजित चौपाल में शिकायतें सुनते बीडीओ। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। ग्राम पंचायत बदनपुर व बांकी में बीडीओ व सहायक विकास अधिकारी की मौजूदगी में चौपाल लगाई गई। इसमें कुल 15 शिकायतें दर्ज की गई। 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। दोनों पंचायतों में संचालित पांच विकास कार्यों का मौके पर सत्यापन किया गया।
ग्राम पंचायत बदनपुर में बीडीओ विपिन कुमार ने ग्रामीण चौपाल लगाई। उन्होंने बताया कि यहां पर 10 शिकायतें दर्ज की गई। आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। वहीं पंचायत में कराए जा रहे दो विकास परियोजनाओं का निरीक्षण स्थलीय निरीक्षण किया। इसी तरह ग्राम पंचायत बांकी में उमाशंकर साहू ने ग्रामीण चौपाल लगाई। उन्होंने बताया कि यहां पर कुल पांच शिकायतें दर्ज हुई। चार शिकायतों का निस्तारण कराया गया है। तीन योजनाओं का मौके पर निरीक्षण किया। ग्रामीण चौपाल में बदनपुर ग्राम प्रधान साधना साहू, सचिव साधना सिंह, बांकी प्रधान जीवन श्रीवास, सचिव सोनाली सचान मौजूद रहीं।
कुरारा संवाद के मुताबिक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल लगाई गई। गिमुहा डांडा में 23 व देवीगंज में चार शिकायतें आईं। 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शुक्रवार को देवीगंज गांव में बीडीओ शिव नरेश राजपूत ने ग्राम चौपाल लगाई। चार शिकायतें किसान सम्मान निधि, सफाई कर्मचारी, वृद्धा पेंशन की प्राप्त हुई। गिमुहा डांडा में एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल में 23 शिकायतें आईं। 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।