फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

Hamirpur News: हाड़ कंपानी ठंड में खेतों की रखवाली

Wed, 28 Dec 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
civic
रात में आग के सहारे खेत की रखवारी करता किसान धर्मदास। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। छुट्टा पशु व जंगली जानवर किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। किसानों को हाड़ कंपाती ठंड में रातभर खेतों में जागकर फसल की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सुमेरपुर क्षेत्र के टिकरौली निवासी किसान धर्मदास ने खेतों में रखवाली के लिए झोपड़ी बना रखी है। इसमें रात को वह हल्की सी नींद पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि नीलगाय, जंगली सुअर व अन्ना गायों की धमाचौकड़ी बनी रहती है। एक रात चूक जाएं तो सारी फसल नष्ट कर देंगे। 15 बीघे जमीन में चना, सरसों व गेहूं बोया है। परिवार का कोई न कोई सदस्य खेतों की रखवाली के लिए जरूर रहता है। किसान बबलू सिंह ने बताया कि यह समस्या हर गांव की बनी हुई है। 24 घंटे गेहूं की फसल की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुस्तफा ने बताया कि मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार वर्ष का सबसे सर्द दिन रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम पांच डिग्री सेंटीग्रेड रहा है। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाएं लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रही हैं। फिलहाल अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। फसलों को पाले से बचाने के लिए किसान हल्की सिंचाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed