फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

आषाढ़ सूखा अब सावन में बरसात का इंतजार

Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
civic
पौथिया (हमीरपुर)। आषाढ़ का महीना बीतने को है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। पोखर और तालाब सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

नहरों में भी पानी नहीं है। इससे मवेशियों को पानी पिलाने का संकट हो गया है। खेती-किसानी का काम प्रभावित होने से किसान परेशान हैं।
किसान रामसजीवन ने बताया की ऐसा लगता है कि सूखा पड़ेगा। महंगे रेट पर खेत बलकट (ठेका) पर लिए हैं। बरसात न होने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। कीरतपुर गांव निवासी किसान रामदास व उजागर ने बताया कि सहजना पंप कैनाल बंद रहती है। कुछ देर के लिए नहर चालू करते हैं। इसका पानी तली तक नहीं पहुंच पाता है। इससे खेत में बोई चरी की फसल सूख रही है। पौथिया निवासी बड़े सचान ने बताया कि 45 बीघे खेत बलकट लगाए हैं। खेतों में पलेवा करना है। बरसात न होने से दिक्कत है। नहर भी नहीं चल रही है। नहरें चालू करने के लिए कई बार आपरेटर व जेई से कहा है, मगर कोई सुन नहीं रहा है।
पंप कैनाल में बिजली की समस्या है। विद्युत विभाग को पत्र भेजा है। बारिश न होने से समस्या पैदा हो रही है। जल्द ही सभी नहरें चालू करवाई जाएंगी।
-एसके त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता लघु डाल नहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed