फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

हमीरपुरः टैंकर पहुंचते ही मच जाती है पानी की लूट

Thu, 07 Jul 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
civic
राठ के मुगलपुरा बजरिया में नगर पालिका के टैंकर पर पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़ - फोटो : HAMIRPUR
राठ। मुगलपुरा बजरिया में पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका द्वारा टैंकर भेजकर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। टैंकर आते ही पानी के लिए लूट मच जाती है।
विज्ञापन

नगर में 60 साल पहले डाली गई पाइप लाइन से जल संस्थान पेयजल आपूर्ति करता है। पाइप लाइनें व दो ओवरहेड टैंक जर्जर हो चुके हैं। जल स्तर गिरने से नलकूप जवाब देने लगे हैं। इससे नगर के सिकंदरपुरा, पठानपुरा, सरसौलियाना, बुधौलियाना, छोटी जुलहटी, चरखारी रोड, चौपरा गेट, पठानपुरा, नई बस्ती समेत एक दर्जन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। मुगलपुरा बजरिया निवासी इमरान, हरिश्चंद्र, राम कुमार, योगेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल ने बताया एक- दो दिन में पाइप लाइनों में देर रात पानी छोड़ा जाता है। पानी भरने के लिए लोग रात भर जागते हैं। इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। नगर पालिका द्वारा टैंकर भेज कर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। टैंकर आते ही लोग पानी भरने के लिए टूट पड़ते हैं। बमुश्किल 15 मिनट में टैंकर का पांच हजार लीटर पानी खाली हो जाता है। इसके बावजूद अधिकांश लोग खाली बर्तनों के साथ निराश होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के जेई बीपी सिंह ने कहा चार साल से यही समस्या है। समस्या के समाधान का प्रयास हो रहा है। टैंकरों द्वारा पेयजल की व्यवस्था बनाई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि शुभांकर बुधौलिया ने बताया नगर पालिका के छह, जल संस्थान के दो और दो प्राइवेट टैंकरों से पानी की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरिया निवासी नफीसा अली कहतीं हैं जल संस्थान द्वारा कभी-कभार रात में पेयजल आपूर्ति की जाती है। पानी के इंतजार में रात भर जागना पड़ता है। इसके बावजूद पानी न मिलने पर खाली बर्तन लेकर हैंडपंपों पर भटकना पड़ता हैं। परवीन खातून कहतीं हैं बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। इससे दिनचर्या अस्तव्यस्त रहती है। तहसील के पास लगा नलकूप खराब होने के बाद व्यवस्था चौपट हो चुकी है। नगर पालिका के टैंकरों का ही सहारा बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed