{"_id":"62bb475bdddd6e05eb45de32","slug":"civic-hamirpur-news-knp704804061","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से मौसम सुहाना, उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से मौसम सुहाना, उमस भरी गर्मी से राहत
विज्ञापन
शहर में बारिश में भीगते राहगीर।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से राहत मिली है। मौसम सुहाना होने से शाम को बाजारों में चहल-पहल नजर आई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले पांच दिन बादल छाए रहने व 29 जून से एक जुलाई के बीच बरसात की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार दोपहर के बाद अचानक से मौसम में आई गिरावट के चलते मौसम सुहाना हो गया। 3:30 बजे मौदहा क्षेत्र सहित सरीला, कुरारा, गोहांड, मुस्करा में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ठंडी हवाएं चलने से लोग सड़कों पर घूमने निकल पड़े। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर ने बताया कि 29 से एक जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुरारा संवाद के अनुसार कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर 3:30 बजे तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों के चेहरों पर खुशी की झलक दिखी। किसान विजय कुमार, कामत प्रसाद द्विवेदी, अरविंद कुशवाहा ने बताया कि बारिश होने से खेतों की जुताई का काम शुरू हो जाएगा। मानसून आने से खरीफ फसलों की बुआई समय से हो जाएगी। कुछ लोग बरसात का मजा लेते नजर आए। बेरी रोड़ व भौली रोड़ में तेज बारिश से जल भराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
मौदाहा संवाद के अनुसार कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुक कर शाम तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। इससे मौसम में खासा परिवर्तन देखने को मिला। बारिश इतनी तेज रही कि फुटपाथ के दुकानदारों ने अपने छाते छोड़ दूसरी दुकानों में शरण ली। सरीला संवाद के मुताबिक मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मानसून आने की दस्तक दे दी है। सरीला, छिबौली, ममना व खेड़ा शिलाजीत मार्ग पर कई पेड़ टूटकर सड़क पर आ गिरे। दुकानदारों के टीन टप्पर हवा के झोंको में उड़ गए। लगातार एक घंटे तक हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। गोहांड में भी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।