{"_id":"62bb432b78504c7616435a0f","slug":"civic-hamirpur-news-knp704797516","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा के चक्का जाम से परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमेरपुर कोतवाल भरत कुमार को ज्ञापन सौंपते ई रिक्शा संघ के पदाधिकारी व चालक।
- फोटो : HAMIRPUR
Link Copied
भरुआसुमेरपुर। हाईवे पर ई-रिक्शा चलते मिलने पर भारी भरकम जुर्माने से नाराज ई रिक्शा चालक संघ ने मंगलवार को चक्का जाम किया। इससे पूरे दिन यात्रियों को दिक्कत हुई। बाद में संघ ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को दिया। इसमें हाईवे सहित नगर पंचायत की सीमा में ई रिक्शा संचालन की मांग की गई है।
विज्ञापन
ई रिक्शा संघ के अध्यक्ष रणबहादुर यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे से ई रिक्शा ले जाने पर 15 से 20 हजार रुपये का चालान कर रहे हैं। धमकाया जा रहा है कि दोबारा हाईवे पर पाए जाने पर वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। इसके खिलाफ मंगलवार को कस्बे में ई-रिक्शा चालक संघ ने चक्का जाम कर विरोध जताया। ज्ञापन में ई-रिक्शा संघ ने मांग की है कि हमारी रोजी-रोटी का जरिया एकमात्र ई रिक्शा संचालन है।
विज्ञापन
कस्बे में सभी सरकारी संस्थान एवं उद्योग नगरी हाईवे पर हैं। लिहाजा हाईवे पर चलना उनकी मजबूरी है। वह परिवहन विभाग के नियमों के तहत संचालन को तैयार हैं। बशर्ते उन्हें हाईवे पर चलने की छूट दी जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, रणबहादुर यादव,धीरू यादव, कमलेश सोनकर, सरदार धुरिया, मौलाना खान, जितेंद्र गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।