{"_id":"62b74846178e51653c2e25ec","slug":"civic-hamirpur-news-knp7042814102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाई गांव में तालाब में किए गए अतिक्रमण को हटाती जेसीबी।
- फोटो : HAMIRPUR
Link Copied
सरीला (हमीरपुर)। बीलपुर ग्राम पंचायत के टाई मजरे में अमृत सरोवर तालाब पर हुए अवैध कब्जों को राजस्व विभाग ने बुलडोजर चलाकर हटवा दिया है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा हर गांव में एक तालाब का चयन कर उसे अमृत सरोवर का नाम देकर सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जिसमें बांध पर पाथवे, बेंच, तार फेसिंग, पौधरोपण कर पार्क विकसित किया जा रहा है। पुलिस व सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं को यहां दौड़ने, योगा, जिम की भी सुविधा मिलेगी। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तालाबों का सुंदरीकरण पार्क की तरह किया जाएगा। लाइटिंग आदि की भी व्यवस्था होगी। बच्चों के लिए झूला आदि की व्यवस्था की जाएगी। प्रधान लालदिवान ने बताया कि तालाब में कई लोग कब्जा जमाए थे। जिसे राजस्व विभाग ने बुलडोजर से हटवा दिया है।
गांव निवासी धर्मेंद्र का कहना है कि अमृत सरोवर बनना गर्व की बात है। यहां कहीं बैठने तक की अच्छी जगह नहीं है। देवेंद्र का कहना है कि सेना व पुलिस में जाने की तैयारी करने वाले युवा आज गांव की सड़क किनारे दौड़ते हैं। वहीं पर एक्सरसाइज, योग करते हैं। अब तालाब किनारे दौड़ने, योगा आदि की सुविधा मिलेगी। शहजाद का कहना है कि वह मनरेगा में मजदूरी करता है। इस तालाब में काम मिलने से वह काफी खुश है। भानु प्रताप का कहना है कि तालाब में काम लगने से अब उसे मजदूरी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।