{"_id":"5e88adb78ebc3e772431bc2a","slug":"civic-hamirpur-news-knp553727617","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, ओलावृष्टि व आंधी से फसलों का उत्पादन घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, ओलावृष्टि व आंधी से फसलों का उत्पादन घटा
विज्ञापन
खेत में कतराई के बाद सरसों को बोरो में भरते किसान।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। इस साल किसानों को लाही, सरसों, चना, मटर, अलसी आदि फसलों के उत्पादन में भारी कमी आई है। किसानों का मानना है 33 फीसदी से कम उत्पादन प्रति बीघा हो रहा है। इसकी चिंता किसानों को सता रही है।
पत्योरा निवासी किसान जगमोहन निषाद ने बताया 9 बीघा खेती बटाई पर ली थी। चार बीघा में लाही, एक बीघा में चना व चार बीघे में गेहूं बोया था। जिसमें लाही की तीन क्विंटल पैदावार हुई है। जिससे लागत ही निकल पा रही है। रामेंद्र सिंह ने बताया तीन बीघे में 4 क्विंटल लाही की पैदा हुई है। राजेंद्र दुबे ने बताया 9 बीघे में साढे़ छह क्विंटल सरसों पैदा हुई है।
देवगांव के किसान चिंताहरण पांडेय ने बताया एक क्विंटल प्रति बीघा से कम उत्पादन दलहनी व तिलहनी फसलों में हो रहा है। कहा कोरोना की जंग में सब कुछ पीछे छूट गया है। जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने कहा अभी तक राठ व सरीला में जानकारी लेने पर उत्पादन सही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
9 अप्रैल को सायर गांव जाकर गेहूं की क्राप लेंगे। कहा यमुना पट्टी सहित सुमेरपुर ब्लॉक के सभी गांवों में लेखपालों को भेजकर सभी फसलों की क्राप कटिंग रिपोर्ट ली जाएगी। कहा खरीफ फसल का करीब 19 करोड़ बीमा क्लेम आया था। जो किसानों के खातों में भेज दिया गया है।