फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

टैंकरों से की जा रही पेयजल आपूर्ति

Tue, 24 Mar 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
civic
ाठ के पठानपुरा में नगर पालिका के टैंकर से पानी भरते लोग - फोटो : HAMIRPUR
राठ। पठानपुरा एसडीएम कोर्ट परिसर के समीप लगा नलकूप नंबर-14 एक पखवारे से खराब है। जिससे पठानपुरा, बजरिया व एसडीएम कोर्ट कालोनी की पेयजल आपूर्ति ठप है। वहीं मुगलपुरा में भी एक सप्ताह से नल नहीं आ रहा है। पठानपुरा निवासी मुन्ना अली, ललवा, हरिया, कल्लू, इकराम आदि ने बताया एसडीएम कोर्ट के समीप लगे नलकूप से बस्ती को सीधा पानी मिलता है।
विज्ञापन

होली के पहले नलकूप की मोटर खराब हो गई थी। जलसंस्थान सहित जल निगम को भी इसकी सूचना दी गई। बताया 15 दिन से अधिक का समय बीतने के बावजूद मोटर सही नहीं कराई गई है। जिससे तीन मोहल्लों में पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है। जलसंस्थान के ओवरहेड टैंक से आपूर्ति की जाती है। उससे भी कभी-कभी पानी मिल पाता है। वहीं मुगलपुरा चौपरा रोड निवासी युग तिवारी, सुखलाल, प्रहलाद द्विवेदी, प्रमोद वर्मा आदि ने बताया करीब 15 दिन से जलसंस्थान की पेयजल आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed