{"_id":"5e78eb1d8ebc3e6fbd568f5b","slug":"civic-hamirpur-news-knp5520632171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को ले जा रही बस का चालान, जुर्माना, बरात की बस का भी किया गया ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को ले जा रही बस का चालान, जुर्माना, बरात की बस का भी किया गया ई-चालान
विज्ञापन
शहर में प्राइवेट बस की छत पर बैठे यात्रियों से भरी बस को रोके खड़े यातायात प्रभारी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। झांसी से बांदा के करीब सौ सवारियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस शहर के बस अड्डा के पास खड़ी हुई। बस में ऊपर तक बैठे यात्रियों को देख अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम, एआरटीओ ने बस चालक से पूछताछ कर ई-चालान किया। उधर रविवार रात एक बरात की बस का कोतवाल ने ई-चालान किया है।
महाराष्ट्र व हरियाणा से मजदूरों को फैक्टरी संचालकों ने घर भेज दिया है। जिससे विवश होकर सभी मजदूर शनिवार को झांसी पहुंचे। उधर रविवार को जनता कर्फ्यू को लेकर साधन न मिलने से मजदूर वहीं स्टेशन व अन्य जगहों पर रहे। सोमवार को मजदूर प्राइवेट बस से बांदा के लिए रवाना हुए। दोपहर में बस स्टैंड पर बस आने से अफरातफरी मच गई।
एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व एआरटीओ भगवान प्रसाद ने बस चालक से पूछताछ कर रवाना किया। एआरटीओ भगवान प्रसाद ने बताया सभी यात्री महाराष्ट्र व हरियाणा से मजदूरी कर बांदा जा रहे हैं। बस का ई चालान किया है। वहीं उरई से शहर के साबरी गेस्ट हाउस में आई बरात की बस महिला थाना के पास पहुंची। तभी कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बस में मौजूद बरातियों से पूछताछ कर भीड़ कम करने के निर्देश देते हुए जल्द वापसी जाने को कहा।

प्राइवेट बस का चालान करते एआरटीओ व मौके पर मौजूद एसडीएम व एआरएम।- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन