फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

मवेशियों ने 12 बीघे की फसल चट की

Tue, 07 Jan 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
civic
भरुआसुमेरपुर। इंगोहटा में सोमवार की रात अन्ना मवेशियों ने 12 बीघा गेहूं की फसल चट कर डाली। सुबह चट फसलें देख किसानों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

इंगोहटा में तमाम प्रयासों के बाद अन्ना मवेशियों को पूरी तरह संरक्षित नहीं किया गया है। एक माह के अंदर अन्ना गोवंश ने दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल चौपट कर डाली है। किसानों ने फसलों को बचाने के लिए खेतों में डेरा जमा रखा है। इसके बाद भी मौका पाते ही अन्ना गोवंश किसानों की लहलहाती फसलों को चट कर जाते हैं।

सोमवार की रात इंगोहटा निवासी किसान चुनुबाद वर्मा के तीन बीघा का गेहूं, दशाराम वर्मा का तीन बीघा का गेहूं, जमुड़ा खान का चार बीघे का गेहूं एवं छुट्टन सिंह की दो बीघे की गेहूं की फसल जानवरों ने चट कर डाली है। इससे किसानों में आक्रोश हैं। किसानों का आरोप है कि तमाम शिकायतों के बाद अन्ना को संरक्षित नहीं कराया जा रहा है। इससे किसान आए दिन नुकसान उठाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed