फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

बांध लबालब, रबी फसलों को मिलेगा भरपूर पानी

Tue, 01 Oct 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
civic
मौदहा बांध का बड़ा जलस्तर। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। अधिक बारिश, बाढ़ व अन्ना मवेशियों के आतंक से खरीफ की फसलें तो बर्बाद हो गईं। मगर मौदहा और चंद्रावल बांधों में पूरी क्षमता से पानी भरने से किसानों को अब सिंचाई का भरपूर पानी मिलेगा। जिससे रबी में फसलों में अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस वर्ष मौदहा क्षेत्र में 1247 एमएम बारिश हुई है। चंद्रावल बांध भरने से मौदहा क्षेत्र के हिमौली, पारा, लदार सहित अन्य गांवों के किसानों को रबी में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। मौदहा बांध में अब तक 146.40 मीटर पानी भर चुका है। जबकि जलभराव का अंतिम लेबल 147.80 मीटर है। वहीं अभी भी बारिश जारी है।
विज्ञापन

जिससे बांध के पूरी क्षमता तक भरने की पूरी उम्मीद है। वर्ष 2016 में सबसे कम बारिश होने से मौदहा बांध सहित अन्य बांध नहीं भर सकें थे। जिससे किसानों को गेहूं की फसल के लिए एक ही पानी मिल सका था। वहीं खरीफ की फसलें बर्बाद हो गईं। इधर 2017 में कुल 342 एमएम ही बारिश हुई। जबकि वर्ष 2018 में 793 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों वर्षों में हुई बारिश के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अधिक हुई है। इस मानसूनी बारिश में 15 से 30 जून तक 46 एमएम, जुलाई माह में 486 एमएम, अगस्त में 501 एमएम, सितंबर में 240 एमएम व एक अक्तूबर को 20 एमएम बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। कुल अब तक 1247 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है।

मौदहा बांध 20 किमी क्षेत्रफल में है। वर्ष 2016 में यह अपनी क्षमता से आधा भर सका था। जबकि इस वर्ष एक अक्तूबर तक अपनी क्षमता 147.80 के सापेक्ष 146.40 मीटर तक भर गया है। अब मात्र 1.40 मीटर और भरना बाकी है। उन्होंने बताया कि 200 मिलियन घन मीटर पानी की क्षमता से 25 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सींची जा सकती है। इस बांध से मौदहा, मुस्करा, सुमेरपुर विकास खंडों में फैली 100 माइनरों के माध्यम से सिंचाई की जाती है। इसके अतिरिक्त पेयजल के लिए भी निर्धारित मात्रा में पानी सुरक्षित रखा जाता है। जनपद के तीनों विकास खंडों में पूरी क्षमता के अनुसार रबी की फसल में पानी दिया जा सकेगा। जिससे सूखे, बाढ़, अतिवृष्टि व अन्ना मवेशियों से त्रस्त किसानों को रबी की अच्छी फसल मिलने की पूरी उम्मीद है।
-विजय कुमार सचान, अवर अभियंता मौदहा बांध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed