फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur news,gehu khareed

इस बार 46 केंद्रों में होगी गेहूं की खरीद

Mon, 01 Mar 2021 06:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur news,gehu khareed
हमीरपुर। समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में गेहूं खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। एक अप्रैल से जिले के विभिन्न स्थानों पर 46 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया गेहूं बिक्री के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। किसान पंजीयन किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे व खाद्य विभाग के पोर्टल पर करा सकते हैं। इस वर्ष ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसान पंजीकरण के लिए समय अपना मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं। पंजीकरण में कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति व आधारकार्ड लाएं।
विज्ञापन

कहा किसान अपनी कंप्यूटराइज्ड खतौनी का खाता संख्या किसान पंजीकरण में दर्ज कर अपने कुल रकबे को बोये गए गेहूं के रकबे को अंकित करें। कहा किसान अपना खाता सीबीएस बैंक में ही खुलवाएं। इसी प्रकार पीएफएमएस के माध्यम से क्रय किए गेहूं के सापेक्ष त्वरित भुगतान हो सके। कहा पंजीकरण के बाद किसान अपना गेहूं मानक के अनुरूप क्रय केंद्र पर विक्रय के लिए ले जाएं और न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने खुलेंगे क्रय केंद्र
कुरारा ब्लाक में चार केंद्रों में मंडी समिति में विपणन शाखा व पीसीएफ, सहकारी समिति कुरारा व मिश्रीपुर। विकास खंड सुमेरपुर मंडी समिति में विपणन शाखा व पीसीएफ, क्षेत्रीय सहकारी समिति हेलापुर, पौथिया, छानी, सहकारी समिति सुमेरपुर, इंगोहटा, पचखुरा व विशिष्ट मंडी छानी केंद्र हैं। विकासखंड मौदहा की मंडी समिति में विपणन शाखा व पीसीएफ, किसान सहकारी समिति रीवन, इचौली, क्रय विक्रय मंडी समिति मौदहा, सिसोलर, सायर हैं। मुस्करा में मंडी समिति विपणन शाखा व पीसीएफ, समिति इमिलिया, मुस्करा, बिवांर हैं। राठ में मंडी समिति में विपणन शाखा, भारतीय खाद्य निगम, पीसीएफ राठ ब्लाक यूनियन धमना, सहकारी समिति कुल्हेड़ा, मझगवां व क्षेत्रीय समिति राठ केंद्र हैं। गोहांड विकास खंड में क्षेत्रीय सहकारी समिति जराखर, समिति धनौरी, बहपुर, गोहांड व मगरौठ हैं। विकास खंड सरीला में विपणन शाखा, समिति बरगवां, सरीला, जलालपुर, खेडाशिलाजीत, चंडौत, बंडवा और पुरैनी में केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed