फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,kabja

कब्जा हटवाने पहुंचे प्रधान व ग्रामीणों को लौटाया

Wed, 29 Sep 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,kabja
राठ। कब्रिस्तान में कब्जे की शिकायत पर बुधवार को ग्राम प्रधान, चौकीदार और गांव के लोग कब्जा हटवाने पहुंचे, लेकिन कब्जेदार ने बगैर प्रशासन के कब्जा हटाने से इनकार कर दिया। प्रधान ने अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिगवां गांव में कब्रिस्तान है, लेकिन कब्जा होने के कारण दाह संस्कार नहीं किया जाता। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतें होती हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को प्रधान सुघर सिंह, चौकीदार मुन्ना, ग्रामीण मोहन सिंह, लक्ष्मी, हरनारायण, फूल सिंह, महिपाल साहू, हरसहाय पाल, किशन अहिरवार, जयराम अहिरवार, हरप्रसाद, मंगल सिंह, लल्लू यादव, बृजभान, ओम प्रकाश, धूराम, गयादीन, विक्रम पाल, रतन सहित तीन दर्जन से अधिक लोग कब्रिस्तान पहुंचे। जहां कब्जा जमाए व्यक्ति से कब्जा हटाने की बात कही।
विज्ञापन

लेकिन उसने प्रधान सहित ग्रामीणों की बात नहीं मानी। जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए उसने कहा बगैर स्थानीय प्रशासन के कब्जा नहीं हटेगा। ग्रामीणों ने बताया कब्जा धारी कब्रिस्तान में सबमर्सिबल लगाकर कब्जा जमाए हैं। वह सड़क नहीं बनने दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया गांव में कब्रिस्तान नहीं होने के कारण दाह संस्कार अपने खेतों में करते हैं। कब्रिस्तान के लिए ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने बताया तालाब से गांव की मेन सड़क पूरी तरह उखड़ी हुई है। जिसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जर्जर सड़क पर दो दिन पूर्व ट्रैक्टर ट्राली-पलटने से कई ग्रामीण चुटहिल हो गए थे। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से कब्रिस्तान से कब्जा हटाने और मुख्य मार्ग मेन सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed