फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,jalbharao

गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों में अफरातफरी

Sun, 08 Aug 2021 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,jalbharao
भरुआसुमेरपुर। यमुना-बेतवा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। ब्लाक की आधा दर्जन पंचायतों व मजरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सैकड़ों मकान जलमग्न हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया जा रहा है। रविवार को पूरे दिन जलस्तर बढ़ने से नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों की धड़कने तेज रहीं। फसलों को लील चुकी प्रलयकारी बाढ़ अब विनाश की इबारत लिखने की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

हजारों एकड़ खरीफ की फसलों को जलमग्न करने के बाद नदियों का पानी अब गांवों में घुसने लगा है। बरुआ, भौंरा, सुरौली बुजुर्ग, छोटा कछार आदि गांवों में यमुना नदी की बाढ़ का पानी घुस गया है। सुरौली बुजुर्ग, भौरा में गांव की गलियों में नावें चल रही हैं। बरुआ प्रधान छेदीलाल निषाद, भौंरा के प्रधान सुरेंद्र सिंह भदौरिया, सुरौली बुजुर्ग के प्रधान प्रतिनिधि रामफूल निषाद ने बताया मकानों के ढहने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

उधर बेतवा का जलस्तर बढ़ने से कुम्हउपुर, मोराकांदर, परसनी, पौथिया, सहरापुर, कीरतपुर, बरदहा, सहजना, कलौलीतीर, हेलापुर, अमिरता, कुछेछा, टिकरौली, सूरजपुर, कारीमाटी आदि गांव में पानी घुसने से खतरा मंडराने लगा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed