{"_id":"6154a4128ebc3e626f3acf23","slug":"civic-hamirpur-bussiness-hamirpur-news-knp655150075","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के टैक्स से विकास योजनाएं होतीं संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के टैक्स से विकास योजनाएं होतीं संचालित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की ओर से चौपरा रोड स्थित विवाह घर में व्यापारी जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आए अधिकारियों ने जीएसटी, खाद्य सुरक्षा, श्रम कानूनों की जानकारी दी।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कानून का पालन करें। व्यापारियों के टैक्स से विकास योजनाएं संचालित होतीं हैं। अधिकारी व्यापारियों का सहयोग करेंगे। श्रम अधिकारी असद खान ने 18 से 40 वर्ष के व्यापारी के लिए पेंशन योजना, कर्मचारी के लिए स्वास्थ्य बीमा आदि की जानकारी दी। वाणिज्य कर अधिकारी जयसेन सिंह ने कहा व्यापारी जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्टर्ड तीन व्यापारियों के आश्रितों को करोना काल में मृत्यु पश्चात दस लाख रुपये विभाग ने दिए हैं।
केंद्रीय जीएसटी अधिकारी राजेश देवाल ने विभाग से संबंधित जानकारी दीं। खाद्य अभिहित अधिकारी राम अवतार यादव में कहा कि एक अक्टूबर से खाद्य से संबंधित व्यापारी को बिल पर खाद्य लाइसेंस नंबर प्रिंट करवाना अनिवार्य है। नगर अध्यक्ष काशीप्रसाद गुप्ता ने सभी का आभार जताया। संचालन मनीष सोनी ने किया। कार्यक्रम में उमाशंकर गुप्ता, राजेंद्र चौरसिया, प्रमोद बजाज, मनोज गुप्ता, अशोक गुप्ता, डॉ. रामगोपाल गुप्ता, अमरजीत अरोरा, पंकज सोनी, शिवशरण सोनी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बंदी में दुकानें खोलने पर हिदायत
नगर में बुधवार को साप्ताहिक बंदी का नियम है। बंदी के दिन भी अधिकांश दुकानें खुलीं रहतीं हैं। बुधवार को श्रम अधिकारी असद खान ने छापेमारी की। इस दौरान दुकानें खुलीं पाए जाने पर सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बुधवार बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।