फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,cultural,hamirpur

रक्षाबंधन पर भाई को बांधे चांदी की डिजाइनर राखी

Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
civic,cultural,hamirpur
हमीरपुर। भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के लिए जहां रंग बिरंगे रेशम के धागों की राखी से बाजार सज गया है। वहीं चांदी की डिजाइनर राखियां भी बाजार में आ चुकी हैं। चांदी की राखियां हर वर्ग की जेब को ध्यान में रखते हुए सराफा बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सराफा की दुकानों में इस बार चांदी की कम वजन की राखियां आईं हैं। इन राखियों में परंपरागत डिजाइन के साथ स्टाइलिश लुक हैं। रंग बिरंगे मोतियों को चांदी की चेन में पिरोकर बाजार में उतारा गया है। यह राखियां छोटे बड़े हर उम्र के भाइयों की कलाई पर खूब सजेंगी।
विज्ञापन

दो साल से चल रहे कोरोना काल को देखते हुए इन राखियों में चांदी की शुद्धता भी 90 प्रतिशत से अधिक रखी गई है। वहीं इसे हर वर्ग के लोग खरीद सकें, इसके लिए इसका वजन और कीमत काफी कम रखी गई है। भाइयों के लिए राखी वाले ब्रेसलेट भी ले सकती हैं। भाई की राशि के अनुसार राखी भी ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की जेब को ध्यान में रखते इस बार काफी कम वजन की चांदी की राखी बाजार में उतारी गईं हैं। बहनें खुद खरीदारी करें, इसके लिए पांच ग्राम में भी डिजाइनर चांदी की राखी है। इसकी कीमत वजन व रेट के मुताबिक करीब 350 से 400 के आसपास है। -संदेश सचान, संदेश ज्वैलर्स, सुभाष बाजार।
राखियों को कलरफुल बनाने के लिए इसमें कुंदन, रंग बिरंगे मोती और नग का प्रयोग किया गया है। इनका स्टाइलिश लुक सभी को सभी को पसंद आएगा। इनकी कीमत वजन के अनुसार है। आकर्षक डिजाइनों की राखी 300 से 700 रुपये के आसपास होगी। -विनोद सोनी, ओम साईं ज्वैलर्स, सुभाष बाजार।
धीरे-धीरे चांदी की राखियों का चलन बढ़ने लगा है, इन राखियों की ओर बहनों का रुझान बढ़ा है। चांदी की राखियां खराब नहीं होती हैं और आकर्षक भी हैं। नए लुक व डिजाइनों के चलते इनकी मांग भी बढ़ी है। वहीं चांदी के तौर पर इन राखियाें को रखा भी जा सकता है। - सुनील गुप्ता, गुप्ता ज्वैलर्स सुभाष बाजार।

समय की मांग के अनुरूप लोगों में चांदी की राखियों की ओर आकर्षण बढ़ा है। बहनों के बजट के अनुरूप चांदी की राखियां मिलने के चलते इनकी खूब खरीदारी हो रही है। क्वालिटी भी बेहतर है। हर वर्ग के हिसाब को ध्यान में रखकर राखियां बनाई गईं हैं। - मुकेश ओमर, ओमर ज्वैलर्स सुभाष बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed